फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डयूटी में लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता से मांगा स्पृष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-टीकरी कस्बे में 24 घंटे बंद रही थी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

-लोगों ने हंगामा कर बिजलीघर पर की थी तालाबंदी, होगी कार्रवाई
बड़ौत। टीकरी कस्बे में 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने ड्यूटी में घोर लापरवाही मानते हुए अवर अभियंता से स्पृष्टीकरण मांगा है। साथ ही अवर अभियंता द्वारा ड्यूटी में बरती गई लापरवाही की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की है।
बता दें कि टीकरी कस्बे मेें फाल्ट हो जाने की वजह से 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने की वजह से कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया था। सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद भी जब सुबह से रात तक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई थी तो आक्रोशित लोगों ने बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा करते हुए एसएसओ व अन्य कर्मचारियों को बाहर निकलते हुए बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी थी। साथ ही बृहस्पतिवार देर रात धरना दिया था। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिशासी अभियंता द्वितीय नितिन जायसवाल ने ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए अवर अभियंता पारसनाथ झा से स्पृष्टीकरण मांगा है। साथ ही अवर अभियंता द्वारा ड्यूटी में बरती गई लापरवाही की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
ड्यूटी में अवर अभियंता ने लापरवाही बरती है। मेरे द्वारा सूचना देने के बाद भी अवर अभियंता न ताे मौके पर पहुंचे और न ही फाल्ट ठीक कराया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए अवर अभियंता से स्पृष्टीकरण मांगा गया है।- नितिन जायसवाल एक्सईएन द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें