-कलक्ट्रेट सभागार में जिला तकनीकी समन्वय समिति की हुई बैठक, वर्षा जल संचय करने की योजना बनाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तालाब जीर्णोद्धार की सूचना प्रधानों को न देने पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने बैठक की प्रगति न दिखाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरी तैयारी के साथ सात जनवरी को होने वाली बैठक में शामिल हों। कहा कि रूफ टॉप हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही जिले के जलस्तर में सुधार किया जाएगा। वहीं तालाबों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संचय क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा, जिससे कृषि और पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। निर्देश दिए कि प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि यह परियोजनाएं जिले के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।