फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का महत्व बताएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक करें। मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का महत्व बताएं। यह निर्देश शनिवार को डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को दिए।
डीएम ने कोविड 19 कंट्रोल रूम में बीमारी की रोकथाम, संक्रमण बचाव के लिए अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के लिए बेहतर कार्य हुआ है, लेकिन और अधिक बेहतर कर आमजन को सुरक्षित किया जा सकता है। कोविड- हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इसके अलावा जिले में करीबन 180 हेल्प डेस्क स्थापित है। प्रशासन ने तीन कोविड-19 केयर सेंटर स्थापित किए हैं। इनमें बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 430, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में 50 और सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में 530 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 एल2 अस्पताल 30 बिस्तर और चार वेंटिलेटर का आईसीयू तैयार किया गया है। कोरोना के अब तक 72057 टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेट के अंतर्गत 16 परसेंट थे। जिनमें से 11 की अवधि पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह प्राप्त हुई कॉल
बागपत। कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड-19 एंड कंट्रोल सेंटर बागपत में 0121- 22210027, 2220100 पर 1056 काल प्राप्त हुई, जबकि मेडिकल 9454 4410 75, 9560808411 मोबाइल नंबरों के माध्यम से भी विभाग संबंधित काल सुनी जा रही हैं। कंट्रोल रूम में आठ - आठ घंटे के लिए छह मेडिकल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें