फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में क्लीनिक पर पकड़ी गई एक्सपायर दवाई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे के मेन बाजार में एकता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां उन्हें तीन हजार रुपये कीमत की एक्सपायर दवाई मिली। इतना ही नहीं, जांच करने पर संचालक अभिलेख तक नहीं दिखा सका। इसके बाद क्लीनिक को सील किया गया और दवाई को जब्त कर दो दिन में नोटिस देकर अभिलेख देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर हसन व फार्मासिस्ट धर्मेंद्र रटौल के एकता क्लीनिक पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई दिन से प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाई बेचने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद वह क्लीनिक पर पहुंचे और संचालक सुशील से क्लीनिक चलाने के अभिलेख मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं सका। इसके बाद वहां रखी दवाइयों की जांच की तो वहां दर्द की गोली, सिरप व जेल एक्सपायर मिले और कई दवाई दर्द की प्रतिबंधित मिलीं। दवाइयों की कीमत करीब तीन हजार रुपये है। दवाई को जब्त करने के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही संचालक को चेतावनी दी कि यदि दो दिन में जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें