फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Polls: राकेश टिकैत बोले-ईवीएम में सब कुछ पहले फीड किए जाने के बाद आते है एग्जिट पोल, जंयत पर कंसा तंज

Sun, 02 Jun 2024 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एग्जिट पोल को लेकर कहा है कि सब कुछ ईवीएम में फीड होने के बाद जारी होते हैं एग्जिट पोल्स। उन्होंने इस दौरान जयंत चौधरी पर भी तंच कसा। आगे पढ़ें उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
Rakesh tikait - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ईवीएम मेें सब कुछ पहले से ही फीड कर दिया गया था, उसके बाद ही एग्जिट पोल जारी किए गए। उन्होंने जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे एनडीए में शामिल हो गए, तो किसानों के ट्रैक्टर को दस साल वाले नियम से मुक्ति दिलाकर दिखाएं।
विज्ञापन


वे रविवार को देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राकेश टिकैत ने मतदान के तुरंत बाद जारी हुए पूर्वनुमानों को लेकर पर कहा कि जब राजा ही ज्योतिषी और बेईमान हैं, तो ये एग्जिट पोल वाले क्या कर सकते हैं। ईवीएम में पहले से ही सब कुछ फीड कर दिया जाता है। तब एग्जिट  पोल जारी किए जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

जंयत चौधरी के एनडीए में जाने पर तंज कसते हुए कहा कि भागते भूत की लँगोटी पकड़ी हैं। अब सरकार मे शामिल हो गए है, तो किसानो के ट्रेक्टर को दस साल वाले नियम से मुक्ति दिलाकर दिखाएं। कहा कि सरकार किसी की भी हो एमएसपी सहित तमाम मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी। हम अब आदिवादियों के मुद्दे पर भी संघर्ष करेंगे। पेड़ काटे जा रहें हैं। इसलिए गर्मी बढ़ रही हैं।  

टिकैत ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 में हुए चुनावों को भी घेरे में लेते हुए कहा कि तब विधानसभा चुनाव में भाजपा 80 से 90 सीट जीत रही थी। प्रमाण पत्र 255 को दिए गए।  कहा कि जज भी अब तो कहने लगे हैं, कि हम सबको न्याय देते हैं पर हमें खुद को न्याय नहीं दे सकते। इस मौके पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह, गौरव बड़ौत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें