फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़कर थामा रालोद का दामन

Thu, 11 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । असारा, दाहा और ओसिक्का गांव के सपा कार्यकर्ताओं ने मोहकम पहलवान के नेतृत्व में रालोद का दामन थाम लिया। रालोद नेता सहेंद्र रमाला और जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराई। सहेंद्र ने कहा कि विस चुनाव में रालोद अपनी ताकत दिखाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को रालोद कार्यालय पर तीनों गांव के करीब 75 कार्यकर्ताओं ने सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। सहेंद्र रमाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रालोद धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। विधानसभा चुनाव में रालोद पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रहा है।

जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना ने कहा कि रालोद ने हमेशा भाईचारा कायम रखने का कार्य किया है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रवक्ता ओमवीर सिंह तोमर, डॉ. ओमवीर सिंह ढाका, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, नीरज पंडित, वेद प्रकाश यादव, डॉ. अशोक तोमर, राजेंद्र डागर, संदीप चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मनोज गुर्जर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, मोहकम पहलवान ने कहा कि रालोद की नीतियों से ही सूबे का कल्याण संभव है। शाहिद, अनीस, इजहार, अकबर, इरशाद, जावेद, बाशिद अली, मोहम्मद नईम, शौकीन, मोहम्मद अहमद, सलीम चौधरी, याकूब, निसार अहमद, डॉ. मुकेश, हनीफ, जावेद, मुखिया हारूण और शरीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें