फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुर्डी में दीवारों को बाहर निकालने के लिए किया उत्खनन

Tue, 18 Feb 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर खोदाई करते पुरातत्वविद। स्रोत ग्रामीण - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बड़ौत। कुर्डी गांव में टीले पर भारतीय विरासत संस्थान द्वारा कराए जा रहे उत्खनन में सोमवार को खोदाई में कुछ नया नहीं मिला। वहीं टीले पर दिखी दीवारों को जमीन से बाहर निकालने के लिए खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन

टीला सैकड़ों बीघा परिक्षेत्र में फैला हुआ है। इस विशाल टीले पर अब काफी ऐसे साक्ष्य मिलने शुरू हो चुके हैं, जिसकी उम्मीद लगाए जा रही थी। अभी तक की खोदाई में कुछ ट्रेंच से ईंटों की बड़ी दीवारें भी साफ दिखाई देने लगी हैं। इन दीवारों को जमीन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है। यहां सोमवार को खोदाई में पुरातत्विदों को कुछ नया नहीं मिला है।
टीले पर पहुंचे नए शोधार्थी खोदाई में निकले पुरावशेष को देखकर काफी उत्साहित है। क्योंकि अब इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि टीले पर मानव बस्ती मौजूद रही होगी। मानव बस्ती के प्रमाण सभी के सामने आ गए है। इससे ग्रामीण भी टीले का राज जानने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

वहीं तिलवाड़ा टीले पर भी खोदाई का काम चल रहा है। यहां भी बहुत धीमी गति के साथ काम किया जा रहा है। जिस सफलता की यहां पर उम्मीद जताई जा रही थी। वह अभी तक नहीं मिल पाई है। इसके बाद भी उम्मीद पर उत्खनन कार्य जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें