फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना में 378 मरीजों की जांच कर दवा बांटी

Thu, 16 Nov 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शिविर में महिलाओं की जांच करती महिला स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के तहत पिलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कैंप लगाया। इसमें आसपास के गांवों के 378 मरीजों को इलाज कराया। इस मौके पर फाउंडेशन ने मरीजों को दवा दी और नि:शुल्क जांच भी हुई। क्षेत्रीय लोगों ने शिविर लगाने की सराहना की।
विज्ञापन


बुधवार को पिलाना में कैंप का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य एक पूंजी की तरह है। बेहतर खानपान के अलावा नियमित दिनचर्या से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। बीमारी के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन अभियान की सराहना की।

शिविर में पिलाना के अलावा रोशनगढ़, दौलतपुर, रतनपुरी, पटौली, कहरका, सैदपुर, ओगटी, हिसावदा, सांकल पुट्टी, अब्दुल्लापुर मेवला समेत आसपास के अन्य गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
विज्ञापन


डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. मुमताज निसार खान, डॉ. खुशविंद्र कौर, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. मोहम्मद ताहिर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार, वार्ड ब्वाय सिद्धार्थ कुमार, स्टाफ नर्स सोनिया यादव, रुचि शर्मा, फार्मेसिस्ट प्रदीप , अशोक, नीरज कदम और आशीष का सहयोग रहा। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया  विभिन्न बीमारियों के 378 मरीजों की जांच की । सामान्य बुखार के अधिक रोगी मिले, 30 मरीजों की ब्लड जांच भी कराई ।

नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप को लेकर लोगों के बीच उत्साह रहा। सुबह 10 बजे से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दो बजे शिविर के समापन का समय था,  मरीजों की कतार को देखकर शिविर को तीन बजे तक बढ़ाया गया। 

शिविर में उपलब्ध कराई नि:शुल्क दवाएं
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रही। लोगों को परीक्षण के साथ नि:शुल्क जांच और दवाएं भी उपलब्ध कराई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें