फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट के आधार होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संसाधनों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार केंद्रों का निर्धारण मेरिट के आधार पर किया जाएगा। केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के संसाधनों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित होंगे। विद्यालय परिषद के प्रारूप पर सीसीटीवी, पूर्व में केंद्र बना है या नहीं के अलावा संस्थान की क्षमता और कक्षों का ब्यौरा उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के आधार पर मेरिट तैयार कर केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिन संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है, ऐसी संस्थाओं को 20 अंक, इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों को 20 अंक, संस्था के एक शिक्षण कक्ष के लिए एक अंक, परीक्षार्थियों की क्षमता व एक परीक्षार्थी के बैठने के लिए एक अंक, गत वर्ष में बने केंद्रों को 20 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा गत वर्षों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अच्छा परिणाम देने वाले विद्यालयों को भी 20 अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार का कहना है कि इस बार विद्यालयों को मेरिट के आधार पर केंद्र बनाया जाएगा। समान मेरिट होने पर ऐसे विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा, जिस में हाईस्कूल के छात्रों की संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें