खेकड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में ईवीएम जमा कराई गई। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग कक्ष की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
जिले में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में तीनों विधान सभाओं में मतदान हुआ। जिले में 979 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया। मतदान के उपरांत पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम और चुनाव सामग्री खेकड़ा में चुनाव संचालन केंद्र लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराई। इसका परिणाम चार जून को मतगणना के बाद होगा। एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि तीनों विधान सभाओं की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। ईवीएम की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाए गए हैं और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस बल भी तैनात किया गया है।