फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाने को हर किसी ने बढ़ाए कदम

विज्ञापन
असारा गांव में पौधारोपण करते ग्राम प्रधान व ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधे रोपकर संरक्षण करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट/अमीनगर सराय/रमाला/दाहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में लोगों ने पौधे रोपकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने की भी अपील की।
अंबेडकर सेवा समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्था की अध्यक्ष रीना सहरावत ने समिति के सदस्य और ग्रामीणों से पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर मनोज, चंद्रभाल गुप्ता, महावीर मेहरा, कपिल, देव मेहरा, मीनाक्षी, सीमा, सूरज, सुमन देवी, मांगेराम, प्रियंका, मीना, कर्मवीर कश्यप, कुलजीत मौजूद रहे। दोघट क्षेत्र के गढ़ी कांगरान, निरपुड़ा में पौधरोपण किया गया। लोगों ने दस-दस पौधे रोपने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान इंद्रपाल सिंह, पंचायत सचिव निशांत चौधरी ने पीपल, बरगद, पिलखन, सहजन आदि के 55 पौधे लगाए। इस मौके पर देव राणा, धीरेंद्र, विनय, गौरव, वन रक्षक संजीव कुमार, रणवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय में नगर पंचायत की ओर से कई स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मांगेराम यादव ने पौधा रोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की। इस मौके पर सतेंदर शर्मा, मोंटी सेफी, नरेश यादव, ओमपाल मौजूद रहे। रमाला क्षेत्र के असारा गांव के ग्राम प्रधान नदीम अहमद ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। दाहा में पूर्व प्रधान मुनेश देवी ने गांव के युवकों की सहायता से 25 पौधे रोपे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें