फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री प्राइमरी वार्षिक समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
बड़ौत के माउंट लिटरा स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
प्री प्राइमरी वार्षिक समापन समारोह में कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल में शनिवार को प्री प्राइमरी विंग का वार्षिक समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। छात्रों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की थीम भारतीय रंग रही। इसमें विद्यार्थियों ने कश्मीरी, लावणी, भांगड़ा, गरबा, हरियाणवी डांस कर सबका दिल जीत लिया। रैंप पर कैटवॉक पर छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग कर उपहार प्राप्त किए। छात्रों ने कविता वाचन, स्पीच और संस्मरण भी सुनाएं। इस दौरान स्कूल सचिव मुकेश जैन, प्री प्राइमरी कोर्डिनेटर रूपाली सैनी, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें