फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरा हो जाएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में दो केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो जाएगा। जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत में 99 फीसदी और श्री यमुना इंटर कालेज बागपत में 96 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 83 हजार 307 उत्तर पुस्तिकाओं और वैदिक जनता इंटर कालेज में हाईस्कूल की 87 हजार 157 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होना था। बागपत में 79 हजार नौ सौ 46 कॉपियां और बड़ौत में 86 हजार छह सौ 52 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। सभी परीक्षकों को मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। बताया कि बागपत में 96 फीसदी व बड़ौत में 99 फीसदी से अधिक मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। दोनों केंद्रों पर शनिवार तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर चार शिक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें