फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना में दादा देव महाराज की प्रतिमा स्थापित की

विज्ञापन
जिवाना गांव में स्थापित दादा देव महाराज प्रतिमा पर पूजा करते लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान के अखाड़ा मंदिर में शुक्रवार को सोलंकी कुल के देवता दादा देव महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पंडित राजेंद्र शास्त्री व हरिप्रसाद शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ विधिवत यज्ञ क्रियाएं संपन्न कराई। दिल्ली के कई गांवों से आए सोलंकी गोत्र के सैकड़ों गण्मान्य लोगों व महिलाओं ने जिवाना, मालमाजरा व माखर गांव में बैंडबाजों, ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

सोलंकी खाप के 360 गांव के चौधरी रामकुमार सोलंकी, प्रधान हरीश सोलंकी, भूप सिंह सोलंकी, रालोद राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, धन सिंह, ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, अध्यक्ष अजित सोलंकी, मुकेश सोलंकी, कपिल सोलंकी मोहित सोलंकी माखर, सुधांशु सोलंकी, अजय सोलंकी, पुष्पेंद्र सोलंकी, विनोद प्रधान, अमित सोलंकी, प्रधान आदित्य सोलंकी, आकाश सोलंकी, विषयपाल, पंडित जनार्दन शर्मा, अरविंद सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें