फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जनपदों में दबिश 

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किसान देवी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। किसान देवी सिंह की पुलिस सुरक्षा में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बागपत के अलावा कई जनपदों में दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस टीम को सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


धनौरा सिल्वर नगर गांव के किसान देवी सिंह पुलिस सुरक्षा कर्मी के साथ रविवार को खेत में घूमने के लिए गए थे। वहां पर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने आरोपी सोहनवीर, उसके परिजनों और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  पुलिस उन तक पहुंचने के लिए संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। 

बुधवार को पुलिस ने बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। हत्या की साजिश रचने के दो आरोपियों को ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


गांव में ही खुलेआम घूम रहे हत्यारोपी 
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बिजली मिस्त्री रणवीर उर्फ रहतू की हत्या के मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी गांव में ही घूम रहे हैं। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। इस संबंध में परिजन पुलिस अफसरों से शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें