फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरपुर और तवेलागढ़ी के 14 ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी

विज्ञापन
छछरपुर गांव में चोरी के बाद जानकारी लेती पुलिस व विरोध जताते किसान। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बढ़ती चोरी की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/दोघट। छछरपुर और तवेलागढ़ी गांव के जंगल में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने 14 ट्यूबवेलों से केबल, स्टार्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। किसानों ने प्रदर्शन कर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया।
बृहस्पतिवार की रात चोर छछरपुर गांव के जंगल से मदन सिंह पुत्र दलेल, रामपाल पुत्र सिंघराम, अशोक पुत्र दिलावर, टीकाराम पुत्र भोला, राजवीर पुत्र जगवीरा, राजेंद्र पुत्र सुरेश, मोहित पुत्र देव व सागर पुत्र कृष्णपाल सहित नौ ट्यूबवेलों से केबल, कटआउट, ऑटोमेटिक, र्स्टाटर सहित अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। शुक्रवार को किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने किसानों ने लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों पर आक्रोश जताया। बताया दो दिन पूर्व बड़का गांव में भी चोरों ने आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में सीओ हरीश भदौरिया का कहना था कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चोरों ने दोघट क्षेत्र के तवेलागढ़ी गांव बीती रात पांच नलकूपों में नकब लगाकर चोर विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। किसान चाहेराम, डॉक्टर ओमपाल, स्वराज, रणधीर, महावीर ने बताया कि उनकी नलकूपों से उपकरण चोरी किए गए है। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें