फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर प्रमाण पत्र समय से न बनाने पर ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को योजना के पात्रों को तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। वेंडर प्रमाण पत्र न बनाने ईओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वनिधि योजना में जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान है। अधिशासी अधिकारियों को नगर क्षेत्रों में स्वनिधि योजना से पात्रों को लाभान्वित करने और वेंडर प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी ) के सर्वे में तीव्रता व कार्य मानकों के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में 8908 लाभार्थियों को प्रथम सफल भुगतान दिया जा चुका और 7088 की जियो टैगिंग कराई जा चुकी है। 6459 लाभार्थियों के खातों में डेढ़ लाख रुपये की द्वितीय किश्त की धनराशि भेजी जा चुकी है।
डीएम ने मलिन बस्तियों में कार्य कराने और कार्यदायी संस्था को जिन स्थानों का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां कार्य शुरू करने और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर व सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें