फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
आस्था, 62 किलोमिटर ट्राइसाइकिल चलाकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंची दिव्यांग महिला: दिल्? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन

बागपत, बिनौली। डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर अनुयायियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला व पुलिस, प्रशासन ने अब अनुयायियों को रोक दिया है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए आश्रम के बाहर गाड़ी पार्किंग को भी खाली करा दिया। जिसके बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने यू ट्यूब चैनल पर लाइव आकर साध संगत से मानवता की भलाई का संदेश दिया और आश्रम से अनुयायियों को वापस जाने के लिए कहा।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह का पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में समय बिता रहे हैं। उनके बरनावा आश्रम में होने की सूचना पर दूरदराज से अनुयायी पहुंच रहे हैं। आश्रम के जिम्मेदार सेवादार ब्लाकवार उन्हें गेट नंबर एक से तलाशी के बाद प्रवेश करा रहे हैं। जो गुरु के दर्शन करने के बाद वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राम रहीम के गांव श्री गुरुसर मोडिया (राजस्थान) से उनके एक शिक्षक व करीब 20 लोग आश्रम में उनसे मिलने पहुंचे। बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अनुयायियों को लौटा दिया और आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए आश्रम के बाहर गाड़ी पार्किंग को भी खाली करा दिया। हिदायत दी कि यहां पर बिना अनुमति कोई कार्यक्रम या सभा होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, डेरा प्रमुख राम रहीम ने अपने यू ट्यूब चैनल से लाइव आकर अनुयायियों से घर रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भलाई का भी संदेश दिया। वहीं गेटों पर तैनात सेवादारों ने बताया गुरु महाराज का आदेश हुआ है कि यूपी की साध संगत अपने घर पर रहकर सुमिरन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें