फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरौल गांव में घर में घुसकर पीटा, तनाव

Thu, 02 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के बिजरौल गांव में तनाव को देखते तैनात पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बिजरौल गांव में सोमवार की शाम चार युवकों ने दूसरे समुदाय के घर में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट की। जब उनके परिवार के लोग सामने आए तो उनके साथ भी मारपीट कर तमंचों से फायर कर भाग निकले। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अभी भी गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

यूनुस पुत्र हकीमुद्दीन के घर में घुसकर मंगलवार को चार युवकों ने उनके बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौची की और जान से मारनी की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने यूनुस का बड़ा भाई हकीम के मकान पर भी हमला बोला और उसके साथ भी मारपीट की और बाद में जान से मारने की नीयत से फायर कर भाग निकले।    इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने  गांव में पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में यूनुस ने विकास, रवि, अमन, गोल्डी निवासी बिजरौल के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 307, 452 आईपीसी में मामला दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन बाद भी पुलिस  किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं सकी। सूत्रों के अनुसार  अभी भी गांव में पुलिस बल तैनात है। इस संबंध में एसएसआई चितवन ने कहा  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें