फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कर रहा किसानों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के यहां ऊर्जा निगम द्वारा चलाए जा रहे चेंकिंग अभियान के विरोध में शुक्रवार को छछरपुर गांव में किसानों की बैठक हुई। इसमें भुगतान न मिलने तक चेंकिग अभियान न चलाने की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के अफसरों समेत जनप्रतिनिधियों से मिलने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बावली, मलकपुर, जिवाना, गूंगाखेड़ी, अचरजखेड़ा आदि गांवों के काफी संख्या में किसान शामिल हुए। पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र की चीनी मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया हैं। लगातार हंगामा-प्रदर्शन व धरना देने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिला पाए हैं। जिस कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
आरोप लगाया कि यहां एक ओर किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारी गांवों व क्षेत्र में चेंकिग अभियान चलाकर किसानों पर विद्युत बिल जमा करने का दबाव बना रहे हैं। यहां तक की किसानों के खिलाफ झूठी एफआईआर तक दर्ज कराई जा रही है। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान संजीव, रणधीर प्रधान, राजीव, ओमवीर प्रधान, महेंद्र, बिजेंद्र, रामकिशन, भोपाल, बलवीर, इकबाल, महावीर, जयप्रकाश शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें