फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम व एनएचएआई के कर्मी बैठक में नहीं पहुंचे, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
बागपत विकास भवन में सिंचाई बंधुओं की बैठक लेते समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी। संवाद
विज्ञापन
- विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक में नहरों की सफाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की मंगलवार को बैठक हुई। किसानों व भाजपा नेताओं ने ऊर्जा निगम व एनएचएआई के कर्मियों के नहीं आने पर हंगामा किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा नहरों की सफाई करने की मांग भी उठाई।

बैठक में सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने कहा कि ऊर्जा निगम व एनएचएआई के कर्मी हर बार बैठक में नहीं आते हैं। ऐसे में किसानों की समस्या अधूरी रह जाती है। उन्हें कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन हर बार अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में गौरव ने लूंब गांव में सिंचाई विभाग के नाले में जा रहे ग्राम पंचायत के पानी को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत के रविंद्र आर्य ने कहा कि बड़ौत में ड्रेन में पानी निकासी नहीं हो पा रही है और ऐसे में जलभराव रहता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। इस दौरान डीडीओ राहुल वर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें