फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी पर दशानन का अंत

Thu, 22 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत जिले में विजयादशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को दशहरे पर दशानन का अंत होते ही भगवान श्रीराम के जयकारे से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। प्रभु राम के अग्नि बाणों से रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। लोगों ने खुशी में जमकर आतिशबाजी की और खुशियां मनाईं। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी दहन किए गए।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित बागपत इंडस्ट्रीज के सामने मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए। श्री आदर्श रामलीला मंडल द्वारा आयोजित दशहरा मेले में ही राम और रावण का युद्ध हुआ। पहले लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा, फिर राम ने कुंभकरण का वध कर दिया।

उसके बाद राम और रावण का सामना हुआ। एक के बाद एक करके दस सिर काट दिए गए। बाद में विभीषण के बताने पर राम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मारा, जिससे रावण धराशायी हो गए।  इसी के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का भी दहन किया गया।
विज्ञापन


तेज आवाज के साथ तीनों पुतले धू-धू कर जल गए। लोगों ने भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण और  हनुमान की जय-जयकार शुरू कर दी। पूरा क्षेत्र जयघोष से गूंज उठा। श्री रघुवर रामलीला समिति द्वारा ठाकुरद्वारा मोहल्ले में आयोजित रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया।

देर रात को रावण दहन किया गया। शुक्रवार को भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बड़ा बाजार में चल रही रामलीला में भी रावण, मेघनाद, कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया।

दशहरे पर बुराई रूपी रावण का दहन
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। दशहरे के अवसर पर अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रही रामलीला मंचन व अमीनगर सराय में चल रही रामलीला में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।

अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे के मैदान पर राम ने रावण के पुतले में अग्रि बाण मारकर उसका दहन किया। इसके उपरांत जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया।

इसमें नगर के अलावा सूरजपुर मेहनवा, चौहल्दा, बली, निबाली, मीतली सहित क्षेत्र के कई गांवों के लोग, महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा, यूनुस, संदीप पांचाल, शेरखान, सोपल, जतिन, आशु, टीटू, सुभाष सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

अमीनगर सराय में शीलचंद इंटर कालेज में मैदान में रामलीला मंचन में महा प्रतापी रावण वध का मंचन किया गया। इसके उपरांत राम वैन में सवार होकर मेला परिसर में पहुंचे, जहां रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन


मेले में क्षेत्र के पूठड़, कैडवा, बरसिया, सिंघावली, रामनगर सहित क्षेत्र के गई गांवों के लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा मेले का लुत्फ उठाया।

इस मौके पर संदीप गोयल, नवीन, अनिल, महेश, मुकेश, पुरुषोत्तम गर्ग, संदीप बसंल, यज्ञदत्त शर्मा, बबलू, नीटू, वरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें