फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र से हटाया जाए अतिक्रमण, सफाई पर दें ध्यान

Mon, 28 Apr 2025 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए और सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने सड़कों पर अतिक्रमण, जगह-जगह कूडा पड़ा होने और सफाई न होने की समस्या रखी। इसपर डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण कराया जाए और इसमें लापरवाही न बरते। लोनिवि अधिकारियों को जल्द ही सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, ताकि उद्यमियों व निवेशकों को अच्छा वातावरण मिल सकें। बैठक में बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर 151 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 93 आवेदन स्वीकृत किए गए और एक आवेदन निरस्त किया गया। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें