बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान करती पुलिस।
- फोटो : KAHKRA
एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को नगर के बाजार में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। एसडीएम और सीओ ने नगर के बाजार में पैदल गश्त कर दुकानों के सामने हो रहा अतिक्रमण हटवाया। व्यापारियों और ग्राहकों को कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग करने की अपील की। कोविड नियमों के पालन न करने पर 65 दुकानदारों और ग्राहकों के चालान भी काटे।
एसडीएम अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ नगर के बाजार में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने दुकानों के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटवाया। व्यापारियों को अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारियों और ग्राहकों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। करोना गाइडलाइन का पालन न करने वाले 65 व्यापारियों, बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों के चालान काटे। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।