फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दिया कृषि उपनिदेशक कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश ने कृषि प्राविधिकों की लंबित समस्याओं को लेकर उप कृषि निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कृषि निदेशक को 18 सूत्री ज्ञापन देकर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि उनका वेतन माह की एक तारीख को सुनिश्चित किया जाएं तथा सदस्यों के अवशेष एवं अन्य देयको का शीघ्र भुगतान कराया जाएं। निदेशालय द्वारा मांगी गई चरित्र प्रविष्टि तथा त्रैमासिक सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाएं। सहायकों को बीज किसानों को वितरण करने पर 30 प्रति क्विंटल मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराया जाएं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण के देय का भुगतान कराया जाएं। विकास खंडों पर कृषि निवेश केंद्र के नए भवन का निर्माण कराया जाएं। बीज एवं रसायन की मांग के अनुसार आपूर्ति कराई जाएं। कर्मचारियों से होने वाली जबरन वसूली को रोका जाएं। मुख्यालय से आठ किमी दूरी पर जाकर विभागीय कार्य करने पर कर्मचारी को किराया भत्ता का भुगतान कराया जाएं। संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मासिक बैठक उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएं। संघ के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह चौहान, मंत्री वीर सिंह तोमर, वीर सिंह तोमर, तेजपाल, दीपक कुमार, हरेंद्र आर्य, सचिन हुड्डा, महेश, सत्यजीत, चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें