फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी फाइलें खंगालने में जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसीमन की घोषणा होने के बाद पंचायत राज विभाग ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिसीमन की घोषणा के बाद पंचायत राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कर्मचारियों को पंचायत चुनाव से जुड़े अभिलेख तैयार करने और पुराने अभिलेख निकालने के लिए लगाया गया है। सोमवार को सुबह से ही कर्मचारी पुराने चुनाव, परिसीमन व अन्य फाइलों को ढूंढने में लगे रहे।
चार दिसंबर से छह जनवरी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आंशिक परिसीमन का कार्य किया जाना है। शासन से आदेश जारी होने के बाद डीएम ने भी आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को सुबह से ही कर्मचारी पंचायत चुनाव की फाइलें ढूंढने में जुटे रहे। वर्ष 2015 में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ी फाइलों को कर्मचारी तलाश रहे हैं। इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। कर्मचारियों के अनुसार पांच साल में अभिलेख काफी हो गए हैं। ऐसे में पंचायत की फाइलों को तलाश कर पहले ही एकत्रित कर रहे हैं। बाद में अगर किसी शासनादेश या अभिलेख की जरूरत पड़ती है तो समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन होना है। इसे लेकर डीएम की ओर से मिले निर्देशों के बाद पूर्व में हुए चुनाव के भी सभी अभिलेख देखे जा रहे हैं। विभाग समय से कार्य पूरा कर लेगा। - राहुल वर्मा, बीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें