फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पिलाना बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, कर्मचारी पर बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिलाना ब्लॉक के बीडीओ को राष्ट्रीय हरित अभिकरण में जवाब नहीं देने पर सीडीओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि देकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं ब्लॉक में बैठकर शराब पीने, लोगों से अभद्रता करने और रुपये मांगने पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक के बीडीओ नरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय हरित अभिकरण में रिप्लाई एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने वहां एफिडेविट प्रस्तुत नहीं किया। वहां से डीएम व सीडीओ से जवाब तलब किया गया। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के पत्र लिखने के बाद भी बीडीओ राष्ट्रीय हरित अभिकरण में नहीं पहुंचे। सीडीओ ने जवाब दाखिल नहीं करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि जवाब देने में बीडीओ की ओर से लापरवाही बरती गई थी और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें