बागपत l कलक्ट्रेट में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में प्रर्दशन किया l उन्होंने एडीएम शिव नारायण को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मिकी, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, अनिल कुमार, पंकज ने बताया कि 2024 से नगर पालिका में एक निजी कंपनी कार्य कर रही है और यहां दो सौ से अधिक सफाई कर्मी कार्य करते है। उनकी वेतन से कटौती की जा रही है। इसके विरोध में हड़ताल की गई थी, लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।