फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महात्मा गांधी डिग्री काॅलेज में कक्षों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली गांव स्थित महात्मा गांधी डिग्री काॅलेज में घुसकर मंगलवार रात चोरों ने प्राचार्य और स्टाफ कक्ष के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इसमें प्राचार्य डॉ. लोकेश चौहान ने चांदीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. लोकेश चौहान ने बताया कि मंगलवार रात चोर दीवार फांदकर कॉलेज में घुसे और फिर कक्षों के ताले तोड़ दिए। दोनों कक्षों में रखी अलमारी खुली हुई और सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कीमती सामान नहीं होने के कारण चोर कुछ भी सामान चोरी नहीं कर पाए और सामान में तोड़फोड़ कर वापस चले गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच शुरू कर दी। चांदीनगर पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें