बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में रविवार को अखिल उप्र जाट महासभा की बैठक सोशल डिस्टेंस के तहत संपन्न हुई। इसमेें समाज को एकजुट करने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया।
चौधरी प्रवीण दांगी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला जाट सभा के प्रधान ने की। संचालन रालोद के युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। कोरोना संकट को देख लोगों से घरों में सुरक्षित रहने व बचाव का संदेश दिया। बैठक में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर खतौली ने चौधरी प्रवीण दांगी को उत्तर प्रदेश जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष व प्रियव्रत राणा को सचिव मनोनीत करने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण दांगी ने संगठन के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। इसमें कुलदीप चौधरी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, मोंटी चौधरी, आशुतोष सभासद, बॉबी तोमर ,नितिन तोमर, विकास सिवाच, सौरव, बिट्टू दांगी, कुलदीप तोमर, दीपक तोमर, वीर सैन तोमर, नीतू तोमर सिरसली, बृजपाल चौधरी आदि रहे।