फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द करने पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-मलकपुर समिति की बैठक में कोताना व बावली में खाद गोदाम खोलने का प्रस्ताव हुआ पास
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के छपरौली रोड स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर की बैठक हुई, जिसमें मलकपुर, किनौनी और भैसाना शुगर मिलों से जुड़े किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को जल्द करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अंकितवीर ने बैठक के दौरान मिल के प्रशासनिक प्रतिनिधियों से बकाया गन्ना भुगतान के लिए वार्ता की। प्रतिनिधियों ने किसानों को जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। बैठक में बावली और कोताना में खाद गोदाम खोलने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अतिरिक्त, किसानों को कीटनाशक और कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान देने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष विनोद, राकेश, प्रदीप, प्रवीण राणा, देवेंद्र त्यागी और संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें