बड़ौत। लौहड्डा गांव में सोशल डिस्टेंस को लेकर बैठक हुई। इसमें कोरोना की रोकथाम को लेकर चर्चा की। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान गुलवीर सिंह ने की। संचालन अमित तोमर ने किया। इस में सचिव प्रिंस जैन ने कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम पर चर्चा की। साथ ही सभी ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों को सक्रिय करने पर विशेष बल दिया। सचिव प्रिंस जैन ने सभी सदस्यों ने कहा कि गांव में घर घर पहुंचकर सभी लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करें। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी त्वरित दें। होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों पर विशेष नजर रखे।
नहीं मिल रहा खाना, साहब घर जाना है हमें
बड़ौत। शनिवार को छत्तीसगढ़ के दर्जनों मजदूर अपने परिवार के साथ तहसील पहुंचे और कहा कि वे नगर में कई वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन ना तो खाना मिल रहा है ओर न हमें घर भेजा जा रहा है। हमें परेशानियों हो रही है। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व तहसीलदार प्रदीप कुमार ने उन्हें सोशल डिस्टेंल के तहत बैठने को कहा और बाद में उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर जल्द ही घर पहुंचाने का आश्वासन दिया।