फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम का विरोध, हाथापाई की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली कस्बे के आर्यनगर में बृहस्पतिवार सुबह को चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। आरोप है कि नोडल अधिकारी के साथ हाथापाई की कोशिश भी की। इस मामले में छपरौली थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एसई रणविजय सिंह के निर्देशों पर विद्युत निगम की टीम छपरौली कस्बे के आर्य नगर में चेकिंग करने पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि जब तक चीनी मिल पर उनका गन्ने का बकाया भुगतान रहेगा, वे बिजली जमा करने में असमर्थ होंगे। आरोप है कि नोडल अधिकारी संदीप के साथ हाथापाई की कोशिश भी की गई।, जिससे देख टीम के अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर एसडीओ अमित गौतम मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम मेें बाधा डालने व कर्मचारी के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एक्सईएन प्रथम राजपाल रविवंशी ने बताया कि कर्मचारियों के साथ हाथापाई की कोशिश की गई है। पुलिस को इस संबंध में अवगत करा दिया है। उधर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह ने घटना की घोर निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें