बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज में एडमिशन कराने को लेकर लगी छात्र-छात्राओं की भीड़
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। विवि की दूसरी ओपन मेरिट के तहत बृहस्पतिवार को दाखिला लेने के लिए अंतिम दिन रहा। जिसको लेकर नगर के कॉलेजों में एडमिशन कराने को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा रही।
विवि द्वारा अब तक पहली और दूसरी कटऑफ मेरिट के अलावा ओपन मेरिट जारी की गई थी। ताकि इंटर पास के बाद बीए, बीएससी सहित अन्य क्लासों में दाखिला लेने में छात्रों को दिक्कतें ना हो, लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से छात्र-छात्राएं दाखिला लेने से वंचित रह गए थे।
फिलहाल विवि ने गत 26 सितंबर को दूसरी ओपन मेरिट जारी की थी। बृहस्पतिवार को दूसरी ओपन मेरिट के तहत दाखिला लेने के लिए अंतिम दिन रहा। इसलिए कॉलेज में पूरे दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दूसरी ओपन मेरिट के तहत अंतिम दिन रहा। यदि फिर भी कोई छात्र दाखिले से वंचित रह जाता है, तो विद्यार्थियाें के भविष्य को देखते हुए विवि के कुलपति को पत्र लिखा जाएगा।