फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाजिदपुर गांव में 22 घंटे से बिजली गुल, 400 से अधिक घरों में गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में नल से पानी लेने के लिए खड़े ग्रामीण।
विज्ञापन
- पेयजल व्यवस्था भी लड़खड़ाई, हैंडपंपों पर पानी भरने को लेकर मची मारामारी
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में रखा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे ओवरलोड की वजह से फुंक गया। जिससे तकरीबन 400 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे, सुबह-सुबह हाेते-होते पेयजल संकट भी गहरा गया। शुक्रवार को लोगों ने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
वाजिदपुर गांव में रखा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर काफी दिनों से ओवरलोड चल रहा है, जो आए दिन फुंका रहता है, लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराए जाने की मांग भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अचानक ट्रांसफार्मर फूंक गया। जिस कारण इस ट्रांसफार्मर से जुडे 400 घरों की बिजली गुल हो गई। पवन शर्मा, संजू कश्यप, सुधीर कुमार, रोबिन, बाला, सुदेश आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे। सुबह के समय पीने के पानी के लिए लोगों को दूरदराज स्थित हैंडपंपों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी, जिस कारण पूरे दिन हैंडपंपों पर मारामारी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी लोगों से अवैध उगाही तो कर रहे है, लेकिन बिजली समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान नहीं करते। उधर पिछले 22 घंटों से बिजली न आने के कारण लोगों के घरों में रखे इनवर्टर तक जवाब दे गए। दोपहर के समय भी लोग गर्मी से परेशान रहे। उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कागजात तैयार करा दिए गए है, जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखकर लोगाें को बिजली आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें