बड़ौत। बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा।
गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ने वाले भार का अनुमान लगाते हुए नगर व क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक टीम में करीब चार सदस्य होंगे। इन टीम का गठन होली पर्व के बाद किया जाएगा। लगातार 15 दिनों तक चेकिंग अभियान चलेगा। इसमें खास बात यह रहेगी कि टीम 24 घंटे में किसी भी समय छापेमारी कर सकती है। अभियान के दौरान बीच में टीमों के क्षेत्र भी बदल जाएंगे। एक टीम 15 दिनों तक एक क्षेत्र में चेकिंग नहीं करेगी। अधिकारियों का मानना है कि इसमें काफी लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा सकते हैं।
वर्जन
बिजली चोरी पकड़ने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा। -प्रदीप कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता