फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घर का बिजली कनेक्शन कटते ही किसान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Mon, 12 Sep 2022 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सरूरपुरकलां गांव में किसान की बिजली कनेक्शन काटने के बाद मौत होने पर ग्रामीणों में आक्रोश जताया। ग्रामीण सुभाष नैन ने कहा कि बिजली बिल बकाया होने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है,
विज्ञापन
बागपत : मृतक भोपाल का फाइल फोटो - फोटो : ?????
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में घर का बिजली कनेक्शन काटे जाने और बिल जमा नहीं होने पर जेल भेजने की धमकी पर सरूरपुरकलां गांव में हार्ट अटैक से एक किसान की मौत हो गई। जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और किसान के परिवार को मुआवजा और बिजली बिल माफ करने की मांग की।

विज्ञापन


सरूरपुरकलां गांव निवासी मुकेश पुत्र भोपाल ने बताया कि दो दिन पहले विद्युत निगम की टीम ने 50 हजार रुपये बिल बकाया होने पर घर का बिजली कनेक्शन काट दिया था। आरोप लगाया कि बिजली कर्मियों ने बिल जमा नहीं करने पर उसके पिता भोपाल को जेल भेजने की धमकी दी थी। जिससे उसके पिता को गहरा आघात लगा और रविवार को हृदयाघात होने से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Gym Trainer Death: संजीव धामा की मौत के बाद कमरे से मिली ऐसी चीज, पत्नी बोली-पता होता तो रोक लेती
विज्ञापन


मुकेश ने बिजली बिल माफ करने, मुआवजा देने और धमकी देने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उधर एसई रणविजय सिंह का कहना है कि जिन पर बिजली बिल बकाया है, उन्हें जमा कराना ही होगा। जहां तक किसान की मौत की बात है, तो उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बिल बकाए के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
सरूरपुरकलां गांव में किसान की मौत होने पर ग्रामीणों में आक्रोश जताया। ग्रामीण सुभाष नैन ने कहा कि बिजली बिल बकाया होने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बकाया गन्ना भुगतान अभी नहीं दिया गया, जबकि बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने पहले बकाया गन्ना भुगतान देने और उसके बाद बिजली जमा कराने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें