फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खट्टा व सरूरपुर में गोबर से बननी शुरू हुई बिजली व खाद

Thu, 14 Mar 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां और खट्टा प्रहलादपुर गांव के वृह्द गोसंरक्षण केंद्र में गोवंशों के गोबर से बिजली व खाद बननी शुरू हो गई है। जहां 48 लाख रुपये से स्थापित बायो गैस प्लांट में पैदा होने वाली गैस से जनरेटर चलाया जा रहा है और उससे मिल रही बिजली को गोसंरक्षण केंद्र में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही तैयार हो रही जैविक खाद को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में सरूरपुर कलां और खट्टा प्रहलादपुर गांव का बायोगैस प्लांट के लिए चयन किया गया। जिन पर 24-24 लाख रुपये बजट खर्च किया गया। जिसमें सरूरपुर कलां और खट्टा प्रहलादपुर गांव में बायोगैस प्लांट बनकर तैयार हो चुके हैं। वृह्द गोसंरक्षण केंद्रों में संरक्षित किए गए गोवंशों के गोबर से बायोगैस प्लांट को शुरू कर दिया गया है। जहां प्लांट में पैदा होने वाली बायोगैस का प्रयोग जनरेटर चलाने में किया जा रहा है। जनरेटर चलने से पैदा होने वाली बिजली से वृह्द गो संरक्षण केंद्र जगमग हो रहा है तो अन्य कार्यों के लिए भी उस बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा गर्मियों में गोवंशों के लिए पंखे भी चलाए जाएंगे।
- जैविक खाद से बढ़ेगी ग्राम पंचायत की आमदनी
खट्टा प्रहलादपुर और सरूरपुर कलां गांव में बायोगैस प्लांट में गोवंशों के गोबर से जैविक खाद भी बनाया जा रहा है। जिसकी बिक्री होने से ग्राम पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी। उधर वृह्द गोसंरक्षण केंद्रों में आने वाले बिजली के बिल से भी राहत मिल गई है।
विज्ञापन

- वर्जन- सरूरपुर कलां और खट्टा प्रह्लादपुर गांव में बायोगैस प्लांट शुरू कर दिया गया है। वहां पैदा होने वाली बायोगैस से जनरेटर चलाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा जैविक खाद भी तैयार की जा रही है। - अरुण अत्री, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें