बरसात में कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
बड़ौत। बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बरसात शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रही। इस कारण र्क गांवों की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। पूरी रात ग्रामीणों को अंधेरे मेें गुजारनी पड़ी। शुक्रवार को भी कई गांवों में सप्लाई सुचारुनहीं हो सकती।
बरसात व तेज आंधी के चलते बिजरौल, बामनौली, दोघट, बड़ौत, बिनौली, मलकपुर, किरठल, सिरसली, रंछाड, बरनावा, कंडेरा, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा, फतेहपुर पुट्ठी, कोताना, बावली, रमाला, छपरौली के अलावा कान्हड़ गांव स्थित 132 केवी बिजलीघर से जुडे़ 33/11 केवी बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में विद्युत सप्लाई धड़ाम हो गई। ब्रेक डाउन होने से बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को पूरे दिन सप्लाई ठप रही। इससे पेयजल संकट गहरा गया। पशु पालकों को पशुओं का चारा काटने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी बिजलीघरों व अवर अभियंताओं से लेनी चाही तो अधिकांश के फोन बंद मिले। जो फोन खुले थे, जानबूझकर रिसीव नहीं किया गया। अवर अभियंता विकास कुमार का कहना था कि ब्रेक डाउन होने से सप्लाई बाधित हो गई थी, फिलहाल सप्लाई सुचारु करा दी गई है।