फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन का पोल टूटकर गिरा, विद्युत की आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रंछाड़ गांव के जंगल में विद्युत लाइन का खंभा बृहस्पतिवार को टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक किसान घायल हो गया। वहीं, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बार-बार जानकारी देने के बावजूद कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन

किसान नेता रवींद्र हट्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति न होने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं, विद्युत आपूर्ति न होने से सबसर्सिबल पंप भी नहीं चल सके। जिससे पेयजल की भी दिक्कतें हुई। लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। खंभा टूटकर गिरने से रहतना-रंछाड़-जिवाना मार्ग अवरुद्ध रहा। वहीं, इसकी चपेट में आने से रंछाड़ गांव का किसान काला पुत्र कर्मवीर भी घायल हो गया। इससे नाराज किसानों ने जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में कर्मवीर, चंद्रपाल, रवींद्र, जितेंद्र, संजीव, तेजपाल, काला, रवि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें