दाहा/दोघट। पलड़ी गांव के जंगल मे हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।
पलड़ी गांव में अनिल ने गांव के ही दो किसानों की जमीन किराए पर लेकर गन्ने की फसल बोई हुई है। बुधवार को खेत के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने विद्युत निगम से जर्जर तार बदलवाने और मुआवजे की मांग की है।
चिकित्सक के साथ मारपीट, तहरीर दी
दोघट। कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर युवक ने प्राइवेट चिकित्सक के साथ मारपीट की। चिकित्सक ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। सिरसली निवासी राजवीर दोघट कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। इनका आरोप है कि बुधवार को बाजार में एक युवक से कहासुनी हो गई। जिस पर युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चिकित्सक का एक दांत व हाथ की अंगुली टूट गई। पुलिस ने चिकित्सक को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भेजा है।
मारपीट में दो घायल
चांदीनगर। भगौट गांव के सचिन पुत्र गजे सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने पिता के साथ खेतों पर काम कर रहा था। गांव के युवक ने उसके पिता के साथ गाली- गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ ही मारपीट की। सचिन ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।