इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर लगाए गए बूम पोल
- फोटो : KAHKRA
दिल्ली से बड़ौत के बीच लगाए जा रहे बूम पोल का काम 80 प्रतिशत पूरा
पहले चरण में बड़ौत तक बिजली की ट्रेन चलाने की है तैयारी
खेकड़ा। दिल्ली से बागपत रेल मार्ग पर शीघ्र ही बिजली की ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। इससे जहां यात्रियों को कम समय में सफर करने का अवसर मिलेगा। वहीं इस अवसर पर्यावरण पर भी दिखाई देगा। रेलवे विभाग पहले चरण में दिल्ली से बड़ौत के बीच बिजली की ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने जहां बूम पोल लगाने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर लिया है। वहीं दिल्ली की तरफ से बिजली की लाइन डालने का काम भी शुरू हो गया है।
दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर बिजली की ट्रेन चलाने के लिए काफी समय से कार्य चल रहा है। अगर हम दिल्ली से खेकड़ा, बागपत और बड़ौत के बीच की दूरी की बात रें तो लगभग 35 किमी है। रेलवे विभाग ने बिजली की ट्रेन दौड़ाने के लिए युद्ध सतर पर कार्य शुरू कराया हुआ है। जहां बिजली की लाइन पर काम कार्य चल रहा है वहीं नई आधुनिक सिगनल मशीन लगायी जा रही हैं। दिल्ली से शामली के बीच बूम पोल लगाने का काम चल रहा है। ठेकेदार अमित दूबे ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाए जाने के लिए दिल्ली से लेकर शामली तक कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। लोनी के बाद अब खेकड़ा रेलवे स्टेशन से लेकर शामली तक बूम पोल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। बूम पोल लगाने का कार्य पूर्ण होने के साथ साथ लाइन पर तार खींचने का कार्य भी शुरू किया गया है।