फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही गली के नुक्कड़ों पर होने लगी चुनावी चर्चा

Wed, 19 Apr 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

निकाय चुनाव का नामांकन शुरू होते ही प्रत्याशी भी सामने आने लगे है तो बागपत जनपद में गली के नुक्कड़ों पर चुनावी चर्चा ने भी तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन
चुनाव पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव का नामांकन शुरू होते ही प्रत्याशी भी सामने आने लगे है तो बागपत जनपद में गली के नुक्कड़ों पर चुनावी चर्चा ने भी तेजी पकड़ ली है। जिसमें जगह-जगह प्रत्याशियों के समर्थन और उनकी हारजीत के आंकड़े जोड़े जा रहे है। जिसको लेकर सुबह और शाम के समय चुनावी चर्चा जोरों पर रहती है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन काफी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीद की तो उनके समर्थक भी चुनावी रंग में लोगों के बीच पहुंचने लगे है। ऐसे में समर्थक लोगों के नब्ज टटोलने का प्रयास भी करते है तो दूसरे प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर चर्चा भी करते है।

यहीं नहीं गली नुक्कड़ों पर बैठकर चर्चा करने वाले अपने वार्डों के सभासद से लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की हार जीत के दावे भी कर रहे है। इसके साथ जातीय गणित और जातीय रुझान का भी समीकरण जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा अपना आंकड़ा सटीक बैठने के दावे भी किये जा रहे है।
विज्ञापन


दुकानों पर भी हो रही चर्चा
जिलेभर में निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभासद से लेकर अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंच रहे है। इसके अलावा दुकानों पर भी चर्चा हो रही है। मंगलवार शाम अपनी दुकान पर बैठे वहीद के पास परिवार के कुछ लोग आ कर बैठ गए तो उनके बीच भी चुनावी चर्चा होने लगी। जहां उन्होंने वार्ड सभासद से लेकर अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें