फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

Wed, 03 Apr 2024 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ सीट के बाद बागपत में भी प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने इस सीट पर पहले जाट कार्ड खेला था लेकिन नामांकन समाप्त होने में मात्र एक दिन बाकी रहने से पहले अमरपाल शर्मा के नाम की घोषणा कर ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व अमरपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा से एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट बदलने के बाद सपा ने बागपत में नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले प्रत्याशी बदल दिया है। यहां अमरपाल शर्मा को  प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने अमरपाल शर्मा को सिंबल दे दिया है। बताया गया कि अमरपाल कल यानी बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के यहां सुबह से कई टिकटों को लेकर बैठक चल रही थी। अब बागपत लोकसभा सीट से अमरपाल शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा के राजकुमार सांगवान से उनका मुकाबला रहेगा।

यह भी पढ़ें: सपा में टिकट को लेकर घमासान: मेरठ में आज साफ होगी तस्वीर, AIMIM के प्रत्याशी पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने पहले जाट बिरादरी से अपने पुराने कार्यकर्ता मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद अमरपाल शर्मा ने भी दावेदारी कर दी तो जातीय समीकरण और ब्राह्मण वोटर्स को देखते हुए अखिलेश यादव ने अमरपाल को तैयारी करने की बात कहते हुए भेज दिया था।

पिछले दो दिन से सिम्बल लेने को लेकर खींचतान चल रही थी और मनोज व अमरपाल शर्मा दोनों ने लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। अब नामांकन का केवल एक दिन बाकी रहने से पहले अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि उनको प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। वो सिंबल लेकर आते ही नामांकन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें