फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक की टक्कर से हाईवे पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार कर रही बुजुर्ग संतरा देवी (65) की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी संतरा देवी बुधवार दोपहर घर से खेत में काम करने जा रही थीं। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय दिल्ली की तरफ से आई बाइक ने संतरा देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संतरा देवी दूर जाकर गिरीं और वहां लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद घायल संतरा देवी को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बाइक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें