फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल

Mon, 11 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़़ा-बड़ौत-बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में पकड़ा गया कैंटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कैटर की टक्कर लगने से साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक को बागपत में भर्ती कराया। चालक कैटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस के देर से पहुंचने पर परिजनों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


 रविवार की सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी दो युवक गौतम और सागर कृषि विज्ञान केंद्र के समीप स्थित खेल स्टेडियम में दौड़ लगाने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जब वह तहसील के समीप दिल्ली - सहारनपुर हाईवे से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे कैटर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।

हादसे के बाद कैटर को मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी, परिजन मौके पर पहुंच और घायलों में से सागर को हालत गंभीर होने  के कारण बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस   के घटना स्थल पर देरी से पहुंचने के कारण घायलों के परिजनों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने कैटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की। घायल गौतम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।  

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित काठा गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार लोनी निवासी फिरोज और सलमान घायल हो गए। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। लोगों ने घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया।

बड़ौत। मिनी ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार चार ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने एक ग्रामीण को गंभीर होने पर   निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी।  हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर  छोड़कर भाग गया।

गांव पुसार निवासी अरविंद किसी काम से रविवार को सुबह    के समय ट्रैक्टर लेकर बड़ौत आया था। उसके साथ गांव के तीन अन्य ग्रामीण भी थे। शाम के समय चारों ट्रैक्टर पर बैठकर सवार गांव की तरफ जा रहे थे और अरविंद ट्रैक्टर को चला रहा था। गांव बिजरौल के पास सामने आ रहे मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर सवार चारों ग्रामीण घायल हो गए, इनमें अरविंद को गंभीर चोटें आई। 

 राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल ले गई, वहां अरविंद को भर्ती कर लिया गया, जबकि तीनों को छुट्टी दे दी। पुलिस ने हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दे दी। सूचना  मिलते ही अरविंद के परिजन अस्पताल में पहुंचे। हादसे के बाद मौका मिलते ही चालक मिनी ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रक को सड़क से हटाकर कब्जे में लिया। देर रात तक हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें