बालैनी। रोशनगढ़ गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों का चालान कर जेल भेजा, जबकि 19 लोगों को मुचलका पाबंद किया।
रोशनगढ़ गांव में शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया । गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रविवार को दोनों पक्ष के लोग फिर लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए । इसमें दोनों पक्षों की ओर से युवती सहित दस लोग घायल हो गए । पुलिस ने सभी घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया । दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बालैनी थाने में तहरीर दी । सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। थाना प्रभारी हैमेंद्र बालियान ने बताया कि रोशनगढ़ में हुए संघर्ष में गफ्फार पुत्र लियाकत, तौसीन पुत्र लियाकत, सनव्वर पुत्र लियाकत, तौफीक पुत्र लियाकत, डाबर पुत्र लियाकत और गुलफाम पुत्र लियाकत, उसमान पुत्र मोहम्मद उमर, आदिल पुत्र शौकत का चालान कर जेल भेजा और दोनों पक्ष के 19 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। वर्तमान समय में गांव में शांति है, लेकिन गांव में पुलिस बल तैनात किया है।