बड़ौत। ईद के त्यौहार पर कारोबार को बड़ा झटका लगने वाला है। कारण है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार बंद हैं। जिसके कारण मुस्लिम परिवार नए कपड़े, जूते, ड्राई फ्रूटस आदि की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। इससे जहां ईद की खुशी भी फीकी पड़ती दिख रही है।
ईद उल फितर 14 मई को होने की उम्मीद है। चांद उन्नतिस का हुआ तो फिर ईद का पर्व 13 मई को भी मनाया जा सकता है। ईद के त्यौहार पर कपड़े आदि समान का बड़ा कारोबार होता था। लेकिन कोरोना ने सभी कुछ बदल दिया है। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन भी जरूरी है। रेडीमेड कपड़ा, जूता चप्पल व्यापारी परेशान हैं। बाजार नहीं खुलने से ईद पर कारोबार नहीं होगा। जिसे लेकर व्यापारी संजय, सुनील, प्रमोद, आबिद, इमरान का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण ईद के त्योहार पर होने वाली भारी बिक्री इस बार भी नहीं होने से लाखों रुपये का नुकसान होगा।