फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 14 जगह होगा पुतला दहन, खेकड़ा में 55 तो बागपत में 51 फीट का रावण जलेगा

विज्ञापन
दोघट कस्बे में 23 साल बाद तैयार किया गया रावन का पुतला: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दशहरा पर्व बृहस्पतिवार को मनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है और दहन के लिए रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले भी तैयार हो चुके हैं। जिले में बागपत, बड़ौत व खेकड़ा समेत 14 जगहों पर रावण दहन होगा। इनमें सबसे ऊंचा खेकड़ा में 55 फीट और बागपत में 51 फीट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं दशहरा पर्व को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
बागपत की श्री आदर्श रामलीला मंडल बागेश्वर शिव मंदिर पुराना कस्बा का रावण दहन दिल्ली मार्ग पर गोल्डन गेट स्कूल के पीछे मैदान में होगा। वहां दहन के लिए रावण का 51 फीट, मेघनाथ व कुंभकर्ण के 40-40 फीट के पुतले बनवाए गए हैं। पिछले वर्ष से इस बार रावण के पुतले को एक फुट बड़ा बनवाया गया है। इसके अलावा श्री रघुवर रामलीला समिति भी पुतला दहन करेगी लेकिन इनके पुतले करीब 12 फीट के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में दो जगह पर पुतला दहन होगा तो चांदीनगर क्षेत्र में रटौल व ललियाना में पुतला दहन किया जाएगा। ललियाना में दशहरा पर बड़ा मेला लगता है, इसलिए वहां ज्यादा भीड़ पहुंचती है। बड़ौत में 35 फीट के पुतलों का दहन किया जाएगा, जबकि खेकड़ा में काठा रोड रामलीला मैदान में 55 फुट का पुतला दहन होगा। दोघट में 23 साल बाद 52 फीट के केवल कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। अमीनगर सराय, नंगला रवा व तितरौदा में भी रावण दहन किया जाएगा और बिनौली में बस स्टैंड के पास पुतला दहन होगा। इन सभी जगहों पर शाम सात से आठ बजे के बीच पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें