फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं ने चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को चौरी - चौरा शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा, डॉ. रश्मि निगम और डॉ. गीता रानी ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक घटना से जुड़े शहीदों की वीर गाथाओं से रूबरू कराया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी, डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. अलका रानी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. अनिल परिहार आदि रहे।
एचआर इंटर कॉलेज, खामपुर लुहारी में भी चौरी- चौरा शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकालकर शहीदों को याद किया । इस दौरान शिक्षक आनंद पाल दांगी व छात्रों में सचिन, भारती, अंकित आदि ने विचार रखे। संचालन शिक्षक सोहनवीर सिंह ने किया। इसमें पंकज, जितेंद्र कुमार, कपिल कुमार, भीम सिंह, सत्यपाल सिंह तोमर, देव मुनि, वीर प्रताप, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावली गांव स्थित शहीद स्मारक और बिजरौल गांव में बाबा शहीद शाहमल स्मारक पर भी महोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें मेजर शीशपाल सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश, सुखवीर, थांबेदार यशपाल तोमर आदि मौजूद रहे। बिनौली क्षेत्र के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के स्काउट एंड गाइड के छात्र छात्राओं ने चौरी-चौरा महोत्सव के तहत प्रभातफेरी निकाली। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार, विनोद आर्य, चमन लाल, पलटू राम, लेखराज, रामेश्वर दयाल, सोनू, अरविंद, अनिरुद्ध शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें